ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, टेडिया चौराहे पर हादसा
सिद्धार्थनगर।, प्रदीप सिंह, संवाददाता, 4अप्रेल 26,समय 3.40
जनपद के सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना टेडिया चौराहा के पास हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बांसी से बाइक पर सवार होकर पथरा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डुमरियागंज से मोरंग गिराकर बांसी की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक फुलवापुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें