थ्रेशर में खिंचा मजदूर, शरीर के हुए कई टुकड़े; गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़ जौनपुर। - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

थ्रेशर में खिंचा मजदूर, शरीर के हुए कई टुकड़े; गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़ जौनपुर।


 थ्रेशर में खिंचा मजदूर, शरीर के हुए कई टुकड़े; गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़


जौनपुर।

बरसठी थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव में गुरुवार को गेहूं की मड़ाई के दौरान एक हृदयविदारक हादसे में एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। इस भयावह दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुलायम बनवासी पुत्र लालचंद निवासी बनकट बहरैची, जिला भदोही के रूप में हुई है। वह पिछले करीब चार वर्षों से अपने ससुराल भदरांव गांव में पत्नी और एक पुत्र के साथ रह रहा था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह मजदूरी करता था और गांव निवासी पंडित सरोज के ट्रैक्टर-थ्रेशर पर श्रमिक के रूप में काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह अपने ससुर, साले और अन्य मजदूरों के साथ पास के दीनापुर गांव में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। मड़ाई के दौरान वह प्लास्टिक की तिरपाल में गेहूं की बालियां भरकर थ्रेशर में डाल रहा था। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह थ्रेशर मशीन के अंदर खिंचता चला गया।

जब तक आसपास मौजूद लोग मशीन बंद कर पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से थ्रेशर में फंसे शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर-थ्रेशर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती है, जिससे इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad