मां का जाना, शब्दों से परे शोक - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

मां का जाना, शब्दों से परे शोक

 मां का जाना, शब्दों से परे शोक


बस्ती, 20 अप्रैल 2026 (सू.वि.) — जिला सूचना कार्यालय के अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार चौधरी की पूज्य माता जी का 19 अप्रैल 2026 को स्वर्गवास हो गया। यह समाचार न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कार्यालय के लिए अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

मां केवल एक संबंध नहीं होतीं, वे जीवन की पहली गुरु, अटूट स्नेह का स्रोत और हर कठिनाई में संबल होती हैं। उनका साया सिर से उठ जाना, जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।

इस गहन शोक की घड़ी में जिला सूचना कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर अश्वनी तिवारी, अब्दुल हक, ओम प्रकाश, श्रीमती विद्यावती एवं जगदीश प्रसाद सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।“मां का आशीर्वाद भले ही अब प्रत्यक्ष न हो, लेकिन उनकी स्मृतियां सदैव जीवन का मार्गदर्शन करती रहेंगी।”

 अखिल का भारत समाचार पत्र की ओर से ऊपर सूचना अधिकारी की ममता महिमा के दो लोग वास होने पर हरिओम लाला मनोज यादव तथा और क्या प्रशासन परिवार में फिर श्रद्धांजलि अर्पित की है 🙏🙏🌹🌹

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad