एक अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का समय, माध्यमिक व बेसिक विद्यालय नई समय-सारिणी पर चलेंगे
बस्ती, लखनऊ, संवाददाता
उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ बेसिक स्कूलों पर भी लागू होगा। नई समय-सारिणी के अनुसार प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह व्यवस्था नए शैक्षणिक सत्र के साथ लागू होगी।
हालांकि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी को अपने जिले में समय में आंशिक परिवर्तन करने का अधिकार भी दिया गया है। जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी मौसम, दूरी और अन्य व्यवस्थाओं के आधार पर स्कूलों के समय में थोड़ा बदलाव कर सकेंगे।इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों की सुविधा और विद्यालय संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाना बताया जा रहा है। नए समय के अनुसार सभी विद्यालयों को अपनी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें