स्कूल परिसर में चली गोली, वार्षिक उत्सव बना रणक्षेत्र — दो गांवों के युवकों में फायरिंग से दहशत
गनेशपुर/बस्ती।, संवाददाता
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौकी अंतर्गत स्थित सनराइजर्स कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान शनिवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच अचानक विवाद बढ़ते-बढ़ते फायरिंग तक पहुंच गया। स्कूल परिसर में गोली चलने की घटना से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया।दो गांवों के युवकों में हुआ विवाद-प्राप्त जानकारी के अनुसार गनेशपुर नगर पंचायत के मंझारिया गांव के कुछ युवकों और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला तथा विशुनपुरा गांव के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। अचानक चली गोली से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।
कोई हताहत नहीं, क्षेत्र में दहशत-हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। वार्षिक उत्सव में आए अभिभावकों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता देखी जा रही है।
चौकी प्रभारी पर लीपापोती के आरोपघ-टना के बाद स्थानीय लोगों ने गनेशपुर चौकी प्रभारी सचिन्द्र पर मामले को दबाने और लीपापोती करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे हल्का दिखाने की कोशिश कर रही है घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में स्कूल जैसे संवेदनशील स्थानों पर ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें