पीजीआई के सामने सड़क हादसा: बस्ती निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव धनंजय सिंह की मौत
लखनऊ में दर्दनाक दुर्घटना, परिवार में मचा कोहराम
लखनऊ/बस्ती।
राजधानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस्ती जनपद के निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव धनंजय सिंह की मौत हो गई। यह हादसा (पीजीआई) के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के निवासी धनंजय सिंह एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्यरत थे और कार्य के सिलसिले में लखनऊ आए हुए थे। सोमवार को जब वे पीजीआई के सामने से गुजर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लखनऊ के पीजीआई के सामने हुआ हादसा
बस्ती निवासी धनंजय सिंह की मौतमे,डिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में करते थे कार्य,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें