डिग्री कहीं और, दुकान कहीं और – कुदरहा में अवैध मेडिकल स्टोरों पर सवाल - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 25 मार्च 2026

डिग्री कहीं और, दुकान कहीं और – कुदरहा में अवैध मेडिकल स्टोरों पर सवाल

कुदरहा में अवैध मेडिकल स्टोरों की भरमार, पीएचसी के सामने धड़ल्ले से बिक रहीं जीवनरक्षक दवाएं

बस्ती, 25 मार्च।


जनपद के कुदरहा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने और उसके आसपास दर्जनों मेडिकल स्टोर बिना आवश्यक मानकों के संचालित हो रहे हैं, जिससे मरीजों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इन दुकानों पर जीवन रक्षक दवाओं की खुलेआम बिक्री की जा रही है, जबकि दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और भंडारण की समुचित व्यवस्था अधिकांश दुकानों में नहीं पाई जाती।

सूत्रों के अनुसार यदि इन मेडिकल स्टोरों की गहन जांच कराई जाए तो बहुत कम दुकानों पर अधिकृत फार्मासिस्ट मौजूद मिलेंगे। कई दुकानों पर तो दूर-दराज में बैठे डिग्रीधारकों की फार्मेसी डिग्री का उपयोग कर अवैध तरीके से दवा की दुकानें चलाई जा रही हैं। नियमों के विपरीत संचालित इन दुकानों से लोगों को अधोमानक या गलत दवाएं मिलने का खतरा बना हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र के निवासी मोतीलाल ने इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को शिकायत पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में विशेष रूप से पाल मेडिकल स्टोर का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि यदि समय रहते जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो अधोमानक दवाओं के कारण किसी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

शिकायतकर्ता ने सीएमओ से मांग की है कि कुदरहा क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोरों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वे वैध लाइसेंस और अधिकृत फार्मासिस्ट के साथ ही संचालित हों, ताकि मरीजों के जीवन से खिलवाड़ न हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad