“संकल्प से सिद्धि” : बस्ती में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित, विकास उपलब्धियों की दिखाई झलक - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 26 मार्च 2026

“संकल्प से सिद्धि” : बस्ती में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित, विकास उपलब्धियों की दिखाई झलक


 “संकल्प से सिद्धि” : बस्ती में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित, विकास उपलब्धियों की दिखाई झलक

बस्ती, 25 मार्च 2026 (सू.वि.)।


उत्तर प्रदेश सरकार के “संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” के संकल्प को साकार करने और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्राविधिक शिक्षा तथा उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष कुमार पटेल ने की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को उत्तर प्रदेश में बीते वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर के मो. सलीम तथा जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

कार्यक्रम के दौरान विश्व श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेशम योजना तथा आरसेटी योजना के तहत ब्यूटी पार्लर से जुड़े लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान की गई। साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुस्तकें भी भेंट की गईं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। सरकार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, गरीबों को आवास देने और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास की गति लगातार तेज हो रही है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, डीएफओ डॉ. शिरीन, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, नगर पालिका ईओ अंगद गुप्ता, जिला गन्नाधिकारी अंगद सिंह, एलडीएम आर.एन. मौर्य, बीएसए अनूप तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया।कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों, विकास कार्यों और नए कीर्तिमानों की विस्तार से जानकारी पत्रकारों को दी तथा प्रदेश के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad