कलयुगी बेटे का कहर: पेंशनर मां को डंडों से पीटकर किया अधमरा

 

कलयुगी बेटे का कहर: पेंशनर मां को पीट-पीटकर किया अधमरा, भाभी-भतीजी भी घायल

जौनपुर। संवेदनशील खबर, 26 मार्च, समय 1.50





रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना जौनपुर जनपद के केराकत कस्बे से सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही वृद्धा मां को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना में बीच-बचाव करने आई भाभी और भतीजी भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार केराकत कस्बे के शेखजादा मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय शीला सिंह राजकीय कन्या पाठशाला में प्रवक्ता रह चुकी हैं। उनके पति स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह केराकत के एक पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे। करीब छह माह पूर्व उनके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अपने बेटों के साथ रह रही थीं।

बताया जाता है कि शीला सिंह के चार पुत्र हैं—पप्पू, भोलू (उर्फ संदीप), मुन्ना और गोलू। इनमें से पप्पू और भोलू मां के साथ ही रहते हैं, जबकि मुन्ना और गोलू बाहर रहते हैं। बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर बेटे भोलू उर्फ संदीप को गुस्सा आ गया और उसने डंडे तथा लात-घूंसों से अपनी वृद्धा मां की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई भाभी शालिनी सिंह, निधि तथा भतीजी वार्तिका सिंह भी हमले में घायल हो गईं। हमले में शीला सिंह के सिर, पेट और पीठ में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे भोलू उर्फ संदीप को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल घायल शीला सिंह, शालिनी सिंह और वार्तिका सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने