रामनवमी पर बस्ती में उमड़ा सनातन आस्था का सागर, हिन्दू युवा वाहिनी की भव्य शोभायात्रा से गूंजा शहर
बस्ती, 26 मार्च। समाचार, हरिओम प्रकाश, संवाददाता कौटिल्य का भारतसमय 1 बजें दोपहर
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को जनपद बस्ती में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हिन्दू युवा वाहिनी की जिला इकाई के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा का नेतृत्व हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला संयोजक बब्लू निषाद एवं शशि भूषण सिंह ने किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने जनपदवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श, त्याग, मर्यादा और राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर्षक झांकियां, डी.जे., ढोल-नगाड़े, भांगड़ा, सुसज्जित रथ और घोड़े कम्पनी बाग में एकत्रित हुए, जहां से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। कमल टेंट हाउस के प्रोप्राइटर कमल सेन एवं पवन मल्होत्रा ने विधि-विधान के साथ पूजन और आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया।इसके बाद गांधीनगर स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भी शोभायात्रा की भव्य आरती की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने केसरिया ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को आगे के लिए रवाना किया।
शोभायात्रा गांधीनगर से प्रारंभ होकर रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा तिराहा और नई बाजार होते हुए पाण्डेय बाजार स्थित श्री मारवाड़ी मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई तथा आरती, जलपान और स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।मारवाड़ी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया और अगले वर्ष पुनः इसी उत्साह के साथ शोभायात्रा निकालने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस भव्य आयोजन में हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री कन्हैया लाल, सूरत प्रसाद दूबे, आईटी सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, जय प्रकाश सिंह, अमृत लाल, संजय चौधरी, ब्रिजेन्द्र कुमार, संतोष राजभर, बाबू राम वर्मा, गंगा राम चौधरी, रवि सिंह, चंद्रभूषण प्रजापति, दुर्गेश भारतवंशी, प्रमोद सिंह, श्यामनाथ, सूरज मिश्रा, रोहित प्रजापति, भोला यादव, संदीप त्रिपाठी, राहुल गौड़, कल्लू राजभर, देवव्रत चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूरे नगर में गूंजते “जय श्रीराम” के जयघोष, भगवा ध्वजों और भक्ति संगीत ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति समर्पण का भी संदेश दे गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें