13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस, 3 मई को लखनऊ में महारैली - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 12 मार्च 2026

13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस, 3 मई को लखनऊ में महारैली

 टेट को लेकर शिक्षकों की पाती अभियान तेज, दूसरे चरण के आंदोलन की तैयारी


13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस, 3 मई को लखनऊ में महारैली

बस्ती। टेट (TET) की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), तथा नेता प्रतिपक्ष (भारत और उत्तर प्रदेश) को “शिक्षकों की पाती” भेजने का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग की कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों—परसुरामपुर, बनकटी, रामनगर, गौर, हर्रैया, कप्तानगंज, बहादुरपुर, दुबौलिया, विक्रमजोत, बस्ती सदर, साऊंघाट, कुदरहा, नगर क्षेत्र, रूधौली और सल्टौआ गोपालपुर—में पदाधिकारियों ने विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से पाती पर हस्ताक्षर कराए और उन्हें डाक तथा ई-मेल के माध्यम से संबंधित उच्च पदाधिकारियों को भेजा गया।


उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि पाती अभियान के साथ-साथ शिक्षकों को आगामी 13 अप्रैल को जनपद मुख्यालय पर आयोजित मशाल जुलूस तथा 3 मई को लखनऊ में प्रस्तावित महारैली में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेट की अनिवार्यता के कारण शिक्षकों में असंतोष है और इसे समाप्त कराने के लिए आंदोलन का दूसरा चरण और तेज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों में संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में शिक्षकों ने विद्यालय-वार अभियान चलाया। परसुरामपुर में कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार दूबे, मंत्री राजीव पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुखराज गुप्ता, तथा रवीन्द्र नाथ, विजय कनौजिया, वैभव प्रसाद कनौजिया, देवेन्द्र तिवारी, अरविंद मिश्रा, सुशीला कुमारी, कमलेश पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमार, पूनम चौबे, अर्जुन भारती आदि ने अभियान चलाया।

इसी प्रकार बस्ती सदर में शैल शुक्ल, कन्हैयालाल भारती, विजय वर्मा, रामनगर में इन्द्रसेन मिश्र, राहुल उपाध्याय, निशांत पाण्डेय, अनिल कुमार मौर्य, गीताधर, शैलेन्द्र यादव, वीरेन्द्र कुमार, सत्यम वर्मा; कुदरहा विकासखंड में ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया, बुधिराम यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, कृष्ण कुमार चौधरी, रविन्द्रनाथ वर्मा; बनकटी में अभय सिंह यादव, नवीन कुमार; गौर में राजकुमार सिंह, विनोद यादव; हर्रैया में विकास पाण्डेय; कप्तानगंज में स्कन्द मिश्र; बहादुरपुर में रीता शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, अखिलेश मिश्र; दुबौलिया में रामपाल चौधरी, त्रिलोकीनाथ, दिवाकर सिंह, राजेश कुमार; विक्रमजोत में संतोष शुक्ल, नरेन्द्र पाण्डेय, मुक्तिनाथ वर्मा; साऊंघाट में अभिषेक उपाध्याय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश, अखिलेश चौधरी; नगर क्षेत्र में आनंद सिंह, फैजान अहमद; रूधौली में राजेश चौधरी, योगेश्वर शुक्ल तथा सल्टौआ गोपालपुर में रामप्रकाश शुक्ल, रमेश विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार आदि के नेतृत्व में शिक्षकों से हस्ताक्षर कराए गए।

जिला प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षकों को टेट से उत्पन्न समस्याओं और इसके प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी पाती राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज रहे हैं, जिससे आंदोलन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad