बस्ती, उत्तरप्रदेश
बोतलबंद पानी बना सेहत का दुश्मन: दो ब्रांड फेल, कोलीफॉर्म व मरकरी मिले; बिक्री पर रोकबोतलबंद पानी अब जानलेवा साबित हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बस्ती के दो ब्रांडों—कीवी पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर (एएनएस फर्म, कोड़रा पांडेय) और आरके एक्वा शॉक (आमकोइल महादेवा, नेवारी)—के नमूनों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया व मरकरी पाए गए। ये पेट संक्रमण, उल्टी, दस्त व दर्द का कारण बनते हैं।जनवरी 2025 में एफएसडीए टीम ने दोनों फैक्ट्रियों पर छापा मारा और नमूने जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट आने पर आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने दोनों कंपनियों की बिक्री व सप्लाई पर तत्काल रोक लगा दी। आदेश में कहा गया कि ये पानी पीने योग्य नहीं, स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। कंपनियों को 48 घंटे में स्टॉक का पूरा ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है।कोलीफॉर्म-मरकरी का खतरनाक असर
जिला अस्पताल के आयुष चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने बताया, "ये बैक्टीरिया व मरकरी पेट की गंभीर बीमारियां फैलाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों व कमजोर इम्यूनिटी वालों पर असर भयानक होता है। बोतलबंद पानी खरीदते समय ब्रांड व लाइसेंस जांचें।"खाद्य अधिकारी बताते हैं, कोड़रा पांडेय की फैक्टरी बंद है, जबकि नेवारी का पानी वापस मंगाया जा रहा। एफएसडीए मिनरल वाटर व पैक्ड ड्रिंकिंग पर अभियान तेज कर रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें