गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव

   गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव


जौनपुर ।
 खेतासराय क्षेत्र में एक तथाकथित डॉक्टर का शव घर के सामने बाउंड्री गेट पर गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुनील राजभर पुत्र सुरेश राजभर के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताते है कि बरजी गांव निवासी सुनील एक डिस्पेंसरी चलाता था। गुरुवार रात वह किसी मरीज के परिजन का फोन आने पर डिस्पेंसरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने सोचा कि मरीज की हालत गंभीर होगी, इसलिए उसे आने में देर हो रही है।शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने सुनील का शव घर के सामने बने बाउंड्री गेट पर गमछे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
फोटो 05जेएनपी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad