गुरु गोविंद सिंह के शहीदी बालकों के सम्मान में मना बाल दिवस - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

गुरु गोविंद सिंह के शहीदी बालकों के सम्मान में मना बाल दिवस

 वीर बाल दिवस पर भाजपा ने प्रेस क्लब बस्ती में संगोष्ठी व प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

बस्ती, उत्तरप्रदेश,


सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अमर बलिदान की स्मृति में शुक्रवार को बस्ती प्रेस क्लब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वीर साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और धर्म रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की, जबकि प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी समीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, ज्ञानी हर्षदीप सिंह, हरि सिंह बबलू, इंद्रपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, कुलदीप सिंह, रविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह सीतू, सिफत एवं तेजपाल सिंह ने अपने मौलिक विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि समीर सिंह ने कहा कि मात्र 9 वर्षीय बाबा जोरावर सिंह और 7 वर्षीय बाबा फतेह सिंह का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। मुगल शासक वज़ीर खान के क्रूर अत्याचारों के बावजूद उन्होंने धर्म एवं सत्य का मार्ग कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाना इन वीर बालकों के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है।जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने जोर देकर कहा कि वीर बाल दिवस हमें त्याग, साहस एवं राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाता है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा ग्रहण करती है तथा राष्ट्रसेवा के लिए संकल्पित होती है।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह, राजेशपाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना, देवेंद्र सिंह, जटाशंकर शुक्ल, अभिषेक कुमार, प्रत्युष सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, रवि तिवारी, अमृत कुमार वर्मा, वागीश सिंह, गौरव अग्रवाल, दुष्यंत सिंह, मनोज ठाकुर, विनय यादव, के.डी. पांडेय, शालिनी मिश्र, प्रीति श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, गीता गुप्ता, शिवानी सिंह, राजकुमार शुक्ल, दिलीप पांडेय, तारक जायसवाल, परमेश्वर शुक्ल, जिप्पी शुक्ल, सुधाकर सिंह, सर्वजीत भारती, सतीश सोनकर, राम निवास गिरी, कामेंद्र चौहान, राजकुमार चौरसिया, राकेश शर्मा, अभिनव उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, अंकित पांडेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, गौरव मणि त्रिपाठी, तेजा जी, बलराम सिंह, जतिन गौड़, गंगेश सिंह, दिलीप भट्ट सहित सिख समुदाय के सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad