पत्रकारों को पितृशोक, एन.पी.सी. ने दी श्रद्धांजलि - कौटिल्य का भारत

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

पत्रकारों को पितृशोक, एन.पी.सी. ने दी श्रद्धांजलि


पत्रकारों को पितृशोक, एन.पी.सी. ने दी श्रद्धांजलि



बस्ती, 24 अक्टूबर।
अमर उजाला के दो पत्रकारों के पितृशोक से व्यथित नेशनल प्रेस क्लब (एन.पी.सी.) की ओर से लोहिया मार्केट स्थित ई-मीडिया कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई।सभा में दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने की। वरिष्ठ पत्रकार विरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि माता-पिता की रिक्तता जीवन की सबसे असहनीय पीड़ा होती है। उन्होंने बताया कि पत्रकार अमर वर्मा ने तीन माह के भीतर अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, वहीं बनकटी के पत्रकार रविंद्र तिवारी के पिता का गुरुवार को निधन हो गया।एन.पी.सी. के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद और प्रेरणा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की स्थायी पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रेस परिवार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।

सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी, संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, संदीप गोयल, सतीश श्रीवास्तव, वसीम अहमद, धनंजय श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, मनोज कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, आलोक श्रीवास्तव, बृजेश कुमार शुक्ल, सतेन्द्र सिंह भोलू, राकेश तिवारी, मिर्ज़ा ज़मीर अहमद, अनिल श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक पत्रकार एवं मीडिया कर्मी।

शोकसभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad