शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

बस्ती मैराथन की तैयारियां पूरी, 19 अक्टूबर को दौड़ेगा बस्ती


बस्ती मैराथन की तैयारियां पूरी, 19 अक्टूबर को दौड़ेगा बस्ती

बस्ती, 17 अक्टूबर।



“नशा मुक्त, स्वच्छ और स्वस्थ बस्ती” के संदेश के साथ नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा आयोजित 14वीं बस्ती मैराथन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह ऐतिहासिक आयोजन 19 अक्टूबर, रविवार को जनपद के गौरव और जनशक्ति का प्रतीक बनने जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष की मैराथन को ‘मिशन शक्ति अभियान’ से जोड़ा गया है, ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश मजबूती से पहुंचे। साथ ही बस्ती पुलिस के सहयोग से साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे युवा वर्ग ऑनलाइन अपराधों से सावधान रहे।
मैराथन में स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का भी विशेष संदेश दिया जाएगा।

मैराथन मार्ग:
दौड़ शास्त्री चौक से प्रारंभ होकर कंपनी बाग – गांधीनगर – नेहरू तिराहा – रौता चौराहा – सुभाष तिराहा – वी-मार्ट – तहसील गेट – शास्त्री चौक तक होगी। पूरे मार्ग पर सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है।

इस मैराथन में महिला, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग — सभी आयु वर्गों के प्रतिभागी भाग लेंगे। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड सहित अनेक राज्यों से धावकों की भागीदारी इस आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करेगी।
विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार और प्रमाणपत्र की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, विधायक अजय सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल और पूर्व विधायक दयाराम चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें