बैंकिंग व्यवस्था पर प्रशासन का शिकंजा, लक्ष्य पूरा करने के निर्देश - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 22 मई 2026

बैंकिंग व्यवस्था पर प्रशासन का शिकंजा, लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

 बस्ती, वशिष्ट नगर 

बस्ती में बैंकिंग व्यवस्था पर प्रशासन सख्त दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बैंक बिना कारण बताए ऋण आवेदन खारिज कर देते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर अस्वीकृति का स्पष्ट कारण आवेदक को बताया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 बैठक कई बैंकों की ऋण वितरण प्रगति लक्ष्य से कम पाई गई, जिस पर प्रशासन ने नाराज़गी जताते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

वहीं दूसरी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह अनुदान योजना की समीक्षा हुई। बैठक में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के लिए करोड़ों रुपये के विवाह अनुदान प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad