मण्डलायुक्त की समीक्षा में अनेक विभाग फेक - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 30 मई 2026

मण्डलायुक्त की समीक्षा में अनेक विभाग फेक

 बस्ती 30 मई 2026 






मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में मण्डल के अन्तर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की विभागवार समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होने कहा कि शासन के प्राथमिकता वाले योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाय। उन्होने जलजीवन मिशन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि पूर्ण कार्यो के गुणवत्ता की जॉच करा ली जाय तथा यह भी देख लिया जाय कि पानी की सप्लाई कहॉ-कहॉ हो रही है।

      उन्होने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण), जननी सुरक्षा, फैमली आईडी, एसबीएम (जी) फेज-2 व्यक्तिगत शौचालय, राज्य योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, प्रोजेक्ट अलंकार, नई सड़को का निर्माण, निर्माण कार्य (सीएमआईएस) सहित संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा किया। उन्होने यह भी कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नही पायी गयी है, उनके संबंध में संबंधित अधिकारी अपेक्षित प्रगति करना सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि विकास कार्यो का सीधा संबंध आमजन के जीवन से है, इसलिए सभी अधिकारी फिल्ड में जाकर कार्यो का भौतिक सत्यापन करें। उन्होने यह भी कहा कि अपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण करते हुए संबंधित विभाग को हैण्डओवर किया जाय। उन्होने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे जिले की रैंक बेहतर हो सकें।
     बैठक में उन्होने गेहूॅ खरीद, खरीफ गोष्ठी, खाद-बीज उपलब्धता, नहरों में पानी की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर के शिवशरणप्पा जी.एन., संत कबीर नगर के आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, तीनों जिलों के सीएमओ, डीपीआरओ धनश्याम सागर, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, यूनिसेफ के सुरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad