मार्मिक श्रद्धांजलि: एक कर्म निष्ठ जीवन को नमन - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

मंगलवार, 5 मई 2026

मार्मिक श्रद्धांजलि: एक कर्म निष्ठ जीवन को नमन

  मार्मिक श्रद्धांजलि: एक कर्म निष्ठ जीवन को नमन

बस्ती


अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बस्ती की कलेक्ट्रेट शाखा में बैंक परिवार ने अपने सहयोगी श्री ज्योति भूषण त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुःखद अवसर पर सभी बैंक कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाखा प्रबंधक श्री राम प्रवेश सिंह ने भावुक शब्दों में कहा कि “श्री त्रिपाठी का जीवन अत्यंत सरल, सज्जन और प्रेरणादायक था। उनका इस प्रकार अचानक चले जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।” जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी इन्हें नमन कर याद किया

वहीं  श्री अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि “श्री त्रिपाठी का अभाव सदैव महसूस किया जाएगा। वे केवल एक उत्कृष्ट कर्मचारी ही नहीं, बल्कि एक आदर्श पारिवारिक व्यक्ति भी थे, जिनका व्यवहार सभी के प्रति स्नेहपूर्ण और सहयोगी था।”

इस शोक सभा में श्री नीरज अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, कौशलेंद्र नाथ मिश्रा, शिवाजी यादव, अभिषेक सिंह, दिनेश प्रसाद सहित अनेक कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad