शांति, प्रगति और सुरक्षा के मार्ग पर जनता की मुहर-भाजपा नेता नितेश शर्मा
बस्ती।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि यह परिणाम विकास, सुशासन और जनता के अटूट विश्वास की स्पष्ट जीत है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मजबूत मुहर बताया।
नितेश शर्मा ने कहा कि असम की जनता ने एक बार फिर शांति, प्रगति और सुरक्षा के मार्ग को चुना है। वहींपश्चिम बंगाल l में मिली सफलता यह दर्शाती है कि समाज का हर वर्ग भाजपा की समावेशी राजनीति के साथ खड़ा है। पुदुच्चेरी में एनडीए की जीत को उन्होंने सुशासन और स्थायित्व की विजय बताया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
नितेश शर्मा ने आगे कहा कि यह परिणाम विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब है और ‘अंत्योदय’ व ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प की जीत है। उन्होंने पश्चिम बंगाल , असम और पादुच्चेरीकी जागरूक जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और निरंतर सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है, तथा तमिलनाडु , और केरलम में भी पार्टी अपनी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें