लेखपाल परीक्षा निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न हो जिलाधिकारी का मंतव्य - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

गुरुवार, 21 मई 2026

लेखपाल परीक्षा निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न हो जिलाधिकारी का मंतव्य

 बस्ती 21 मई 2026  

,जनपद बस्ती में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया एवं इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा केन्द्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए।

      जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी बनाए रखने एवं पूरी सतर्कता के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए।
     पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रवेश पत्रों का सत्यापन तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित पाई गई।
     इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad