*छावनी क्षेत्र में सफाईकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कप* पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
*कौटिल्य का भारत संवाददाता*, वी के त्रिपाठी
छावनी -छावनी थाना क्षेत्र के बिथलापुर गांव में सोमवार को गांव नहर के पास एक बोरे में एक शव मिली शव की पहचान पास के गांव (39 ) विनय वर्मा निवासी अकला थाना छावनी के रूप में हुई घटना की सूचना पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची है जांच पड़ताल की जा रही है घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है बता दें कि अकला निवासी विनय वर्मा का शव मिलने से आसपास के गांव में हड़कंप मच गई है घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है घटना को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है Iथानाध्यक्ष छावनी चंदन घटना स्तर पर पहुंचकर जांचपड़ताल में जुटे हैं I
विनय वर्मा हरैया ब्लाँक के ग्राम पंचायत बसदेवाकुवरँ के राजस्व लोनियापार में सफाईकर्मी थे
मृतक की पहचान विनय वर्मा (पुत्र राम फेर वर्मा) निवासी ग्राम अकला थाना छावनी के रूप में हुई है। वह हरैया ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत बसदेवाकुवरँ के राजस्व लोनियापार में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था और अपने परिवार के साथ बस्ती में रहकर बच्चों की पढ़ाई कराता था। मृतक विनय के परिवार में पत्नी दीपमाला सहित एक पुत्र रितुराज और एक रिशू हैं। परिजनों के अनुसार, विनय वर्मा शनिवार को गेहूं की मड़ाई कराने के लिए गांव गया था। रविवार की शाम वह गन्ने की सिंचाई करने के लिए बाइक से खेत की ओर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसकी लाश नहर में बोरे में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन छानबीन में जुटी है। अपरपुलिस अक्षीक्षक श्यामकांत व सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लगे हैं अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा I

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें