वैद्य की पीटकर हत्या, दो मित्रों को बांधकर पीटा
जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में वैद्य की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके साथ आए अन्य मित्र फरार हो गए। लेकिन हमलावरों ने उनमें से दो दोस्तों को पकड़ लिया और पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी नौपेड़वा भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर पिता रमाकान्त मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक अशोक अपने गांव से 8 किमी की दूरी पर स्थित नईगंज बाजार में आयुर्वेदिक दवा की दुकान चलाते हैं।अशोक का अपने चाचा कमलाकांत मिश्र और शिवाकांत पिता सत्यनारायण मिश्रा से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके वजह से अशोक अपने परिवार के साथ कलीचाबाद स्थित अपने मकान में रहने लगे थे। अशोक के चाचा कमलाकांत मिश्र ने बताया कि हमारे घर में 1 मई को मेरे बेटे का शादी है। ऐसे में घर पर रिश्तेदार इकट्ठा हुए हैं। अशोक रंजिश के चलते इस शादी में बाधा डालना चाहता था और उसने पहले भी कई बार धमकियां दी थीं। वह मंगलवार रात करीब साढ़े 10.30 बजे अपने साथियों के साथ गांव आया। मकान और जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। हालात बिगड़ने पर अशोक के साथ आए कई लोग मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में मेरा बेटा सुनील और भतीजा मृदुल समेत अन्य घायल हैं। मृतक के भाई मनोज मिश्रा उर्फ आनंद ने बताया कि इसके बाद अशोक को खंभे और उनके साथी अंकित मिश्रा को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा गया। यह देखकर मैंने डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात अशोक मिश्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।ज्ञात हो कि इस मारपीट में दोनों पक्ष से कुल 10 लोग घायल हैं। जिनमें से कुछ का इलाज जिला अस्पताल और कुछ का ठभ्न् में चल रहा है।
मृतक के भाई की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार मृतक के भाई की तहरीर पर 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य लिया हैं। पुलिस गंभीरता पूर्वक मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें