शिक्षक एकता का संकल्प—रूधौली में रजनीश मिश्र का भव्य स्वागत - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

शिक्षक एकता का संकल्प—रूधौली में रजनीश मिश्र का भव्य स्वागत

  शिक्षक एकता का संकल्प—रूधौली में रजनीश मिश्र का भव्य स्वागत

बस्ती।संवाददाता


 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के रूधौली ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश मिश्र का सोमवार को बीआरसी रूधौली परिसर में शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और एकजुटता के संदेश से सराबोर रहा।इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कौशल किशोर पाण्डेय और दिनेश चन्द्र पाण्डेय को ब्लॉक संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति शिक्षकों ने भरोसा जताते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि इस अवसर पर सुशील कुमार उपाध्याय, मो. शकील, गब्बूलाल, योगेश्वर शुक्ल, सच्चिदानन्द गुप्ता, अशोक कुमार, राधेश्याम, ईश्वरदेव शुक्ल, दिनेश सिंह, स्वामीनाथ, आभाकान्त द्विवेदी, प्रतुल पाण्डेय, गौरव द्विवेदी, कृष्ण कुमार शर्मा, संजय कुमार कन्नौजिया, दीपक सिंह, उमाशंकर सिंह, डा. विजय लक्ष्मी पाण्डेय, हीरालाल मधुकर, गोरखनाथ, शिवेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, अमित, मनोज चौधरी, सुभाष, इन्द्रजीत, भीमसेन सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

1 टिप्पणी:

Post Bottom Ad