दबंगों ने गिरा दिया बाउन्ड्रीवालः एसपी से लगाया न्याय की गुहार - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

दबंगों ने गिरा दिया बाउन्ड्रीवालः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

 


दबंगों ने गिरा दिया बाउन्ड्रीवालः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

वी के त्रिपाठी, संवाददाता, कौटिल्य का भारत 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के सुहगिया शंकरपुर निवासी शिवपूजन पुत्र रामनाथ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आबादी की भूमि में जबरिया कब्जा करने की कोशिश और बाउन्ड्रीवाल गिरा देने, उसकी पत्नी संजू को मारने पीटने, छावनी के दारोगा द्वारा दबाव बनाकर मनमाना एफआईआर दर्ज करने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
सोमवार को एसपी को दिये पत्र में शिवपूजन ने कहा है कि गत  4 अप्रैल को गांव के ही रूष्मा पत्नी हरिविजय, राम प्रसाद पुत्र रामदास उनकी आबादी की भूमि में जबरिया कब्जा करने की कोशिश करने लगे। उनकी पत्नी संजू ने जब विरोध किया तो उन लोगों ने उसे मारा पीटा।  शिवपूजन ने जब इसकी सूचना थाने पर दिया तो पुलिस ने न्याय दिलाने की जगह उसे भगा दिया। उसी दिन शाम को उक्त लोग धारदार हथियार लेकर घर पर चढ आये और उसके पुत्र लगभग 11 वर्षीय अभिषेक को मारा पीटा। वह फिर थाने पहुंचा किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। 5 अप्रैल को उक्त  लोगों ने उसकी बाउन्ड्रीवाल को गिरा दिया जिसका वीडियो उपलब्ध है। पुलिस ने शिवपूजन के तहरीर की जगह अपने तरीके से हल्के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और अभियुक्त हरिविजय को मुल्जिम बना दिया जो यहां रहते ही नहीं है। शिवपूजन ने वीडियो के आधार पर नये सिरे से मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपनी जमीन को बचाने की गुहार एसपी से लगाया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad