बस्ती बड़े वन अंडरपास पर ‘मौत का बैनर’? प्रशासन मौन, हादसे का इंतज़ार! - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

रविवार, 29 मार्च 2026

बस्ती बड़े वन अंडरपास पर ‘मौत का बैनर’? प्रशासन मौन, हादसे का इंतज़ार!

 बस्ती

बड़ेवन अंडरपास पर ‘मौत का बैनर’? प्रशासन मौन, हादसे का इंतज़ार!


बस्ती,29 मार्च,26,रविवार,समय,1 बजे दोपहर

बस्ती जनपद में बड़े वन अंडरपास एक बार फिर लापरवाही का प्रतीक बनता जा रहा है। पहले जहाँ जयपुरिया स्कूल का बैनर हटाया गया था, वहीं अब उसी स्थान पर कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का भारी-भरकम बैनर लगा दिया गया है—जो अब राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा बनता दिख रहा है। तेज गर्मी और संभावित आंधी-तूफान के मौसम में यह बैनर किसी भी समय ढीले स्क्रू या कमजोर पकड़ के कारण गिर सकता है। यह स्थिति न केवल यातायात को बाधित कर सकती है, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे रही है।

 मुख्य सवाल:?क्या इस बैनर को लगाने की विधिवत अनुमति ली गई है?यदि नहीं, तो किसके संरक्षण में यह लगाया गया?आखिर नेशनल हाईवे  (NHAI) की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही?

हर दिन इस अंडरपास से हजारों-लाखों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यह लापरवाही किसी भी समय भारी जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन साधे हुए हैं।

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह “बैनर” एक “दुर्घटना” में बदलने में देर नहीं लगाएगा।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन जागता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारी तय होगी।

 रिपोर्ट: बस्ती संवाददाता,हरिओम प्रकाश 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad