बस्ती में 30 मार्च से शुरू होगी “प्रभु रामचरित एवं श्रीमद्भागवत कथा” - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

बस्ती में 30 मार्च से शुरू होगी “प्रभु रामचरित एवं श्रीमद्भागवत कथा”

 बस्ती में 30 मार्च से शुरू होगी “प्रभु रामचरित एवं श्रीमद्भागवत कथा


बस्ती। जनपद में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “प्रभु रामचरित एवं श्रीमद्भागवत कथा” का भव्य आयोजन आगामी 30 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल बालाजी प्रकाश में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा रामचरित और श्रीमद्भागवत का रसपान कराया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और जीवन मूल्यों का संदेश मिलेगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा, भजन-कीर्तन तथा विशेष प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। आयोजक संस्था “श्री कर्णप्रिय संघ चैरिटेबल ट्रस्ट” ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका   निभाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad