अमहट सबस्टेशन पर भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियाँ मौके पर, आपूर्ति ठप
बस्ती
अमहट विद्युत सबस्टेशन पर आज अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए पूरी विद्युत लाइन काट दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
विद्युत विभाग के कर्मचारी, अधिकारी एवं व्यवस्था से जुड़े लोग जी-जान से आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
स्थिति पर प्रशासन और विभागीय अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें