बृहद विधिक सहायता शिविर बस्ती मे 22फ़रवरी क़ो - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

बृहद विधिक सहायता शिविर बस्ती मे 22फ़रवरी क़ो

 

बस्ती, उत्तरप्रदेश
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती शमशूल हक जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 22फ़रवरी को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह(बस्ती क्लब) में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।





सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती  राज बाबू द्वारा बताया गया कि उक्त मेगा शिविर में जिले के समस्त सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करके निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा एवं विभिन्न प्रकार की जन लाभकारी सरकारी योजनाओँ से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनमानस में सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाये जिससे कि वह जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जायें। 
उक्त शिविर के माध्यम से लोगों को न केवल कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) द्वारा जनमानस को उक्त मेगा शिविर में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad