सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
जौनपुर।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सडक हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की रात यादव नगर औरा में स्कार्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते है कि 30 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामलाल निवासी यादव नगर और उनके 35 वर्षीय जीजा संतोष निवासी पोखरिया लाला बाजार, सिकरारा, जौनपुर तथा 14 वर्षीय आकाश उर्फ सिपाही बैटरी लेकर तीनों बाइक से जा रहे थे तभी यादव नगर औरा के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने बाइक की जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड मौके पर इकट्ठा हो गई ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गुड्डू के बड़े भाई राहुल के बेटी के लडके की बरही का कार्यक्रम था जिसमें बिजली कट जाने के कारण बैटरी लेने के लिए घर से हाईवे स्थित टेंट हाउस पर गये। बैटरी लेने के बाद बैटरी कनेक्शन लगाने के लिए आकाश पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर गौतम वह भी बाइक पर बैठ गया। तीनों जैसे ही बाइक लेकर घर की तरफ बढे जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें गुड्डू और उनके जीजा संतोष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मछलीशहर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतापगढ जिले के कर्मजीतपुर, दिलीपपुर बाजार निवासी माया देवी पटेल पत्नी राम लाल पटेल अपने बेटी सुमन के सात वर्षीय पुत्र अंश पटेल को अपने साथ अंश पटेल के मौसा विवेक पटेल निवासी मतरी, मथुरा के यहां लगभग दस दिन पहले लेकर आई थी। बुधवार देर सांय अंश मछलीशहर सुजानगंज मार्ग के किनारे खडा था।
इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक अंश को कुचल मौके से फरार हो गया। बालक की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगो ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। माया देवी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें