सड़क हादासे में बाइक सवार की मौत

  सड़क हादासे में बाइक सवार की मौत

जौनपुर। 
नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया के पास एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया परिणाम स्वरूप उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।   केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी अनुराग यादव सोमवार की देर रात किसी जरूरी कार्य से अपनी बाइक से जौनपुर शहर के तरफ जा रहा था।  अनुराग जैसे ही जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर पहुचा तभी पंचहटिया पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि अनुराग यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।   लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस चौकी चौकियां की पुलिस आ गयी। पुलिस ने  घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने