*डुमरियागंज में बंदरों के आतंक से नगर वासी परेशान* *नगर पंचायत के जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र।*

 *ब्रेकिंग/ सिद्धार्थनगर...*

हेमंत मिश्रा



*डुमरियागंज में बंदरों के आतंक से नगर वासी परेशान*

*नगर पंचायत के जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र।*

*शिकायत के बावजूद भी नहीं  हुई कार्रवाई।*

*ई ओ नपा सचिन चौधरी का नही उठता फोन!*

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर - नगर पंचायत में इन दिनों बंदरों के आंतक से लोग परेशान हैं। बंदरों द्वारा मकानों पर हो रही अनावश्यक उछलकूद के कारण केवल लोगों के सामान का नुकसान तो हो ही रहा है, बल्कि ये बंदर लोगों को हर तरह से हानि भी पहुंचा रहे हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है। पिछले कई महीनों से सैकड़ों की संख्या में लाल मुंह वाले बंदरों का झुंड नगर में है। ये बंदर घरों में घुसकर उत्पात मचाते हुए भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे डरकर बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बंदर छतों पर लगे नल, टोटी, डिश, बिजली के तार, बर्तन, चूल्हे, कपड़े अनाज को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।


नगर वासियों केअनुसार, बंदर बच्चों और महिलाओं को काटकर घायल कर देते हैं। वे घरों से खाने- पीने के सामान भी छीनकर भाग जाते हैं और छतों पर सूखने डाले गए कपड़े फाड़ देते हैं।जिससे शहर वासियोंका जीवन मुश्किल हो गया है।

बंदरों के डर से कस्बे के बच्चे स्कूल व कोचिंग जाने से कतराते हैं, जिससे उनकी उपस्थिति कम हो गई है। लोगों को हर दिन बंदरों से अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कई बार बंदरों ने कस्बे वालों पर हमला किया है, जिसमें लोग अक्सर घायल होते हैं,कुछ दिनों पहले  बंदरों ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला करके छत से नीचे धकेल दिय जिससे वह अपाहिज हो गया

लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई है।

 👉*नगर वासियों का आरोप बंदरो द्वारा अब तक दर्जनों लोगों को काटकर  घायल किया जा चुका शिकायत के लिए कार्यालय जाने पर  EO सचिन चौधरी नही मिलते हैं और न ही  फोन लगाने पर फोन ही उठाते हैं।*


👉*नगर वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन बंदरों को शीघ्र पकड़कर जंगल या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।*

👉*इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी के लिए E O डुमरियागंज सचिन चौधरी को फोन करने पर उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नही समझा।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने