चाइनीज मांझे ने लेली चिकित्सक क़ी जान,गला कटने से मौत

 

 चाइनीज मांझे ने लेली चिकित्सक  क़ी जान,गला कटने से मौत


जौनपुर।
 चाइनीज मांझे ने एक बार फिर कीमती जिंदगी छीन ली। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध और कार्रवाई के बावजूद चाइनीस मांझे पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।  लाइन बाजार थाना क्षेत्र के  प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास तिराहे पर बुधवार दोपहर   यह दर्दनाक हादसा हुआ। 
केराकत कस्बे निवासी 26 वर्षीय डॉ0. समीर हाशमी   पुत्र कपिल हाशमी, बाइक से घर लौट रहे थे।
 इसी दौरान सड़क पर फैले चाइनीस मांझे की चपेट में आने से उनका गला गंभीर रूप से कट गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल  पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।  लोगों ने प्रशासन से चाइनीस मांझे की अवैध बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने