अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बस्ती में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

बुधवार, 24 दिसंबर 2025

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बस्ती में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम

:

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बस्ती में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम

बस्ती।उत्तरप्रदेश


 देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद बस्ती में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह तथा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी दोनों स्थलों पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके पश्चात अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके उपरांत भाजपा कार्यालय परिसर में “एक शताब्दी अटल भारत की” स्मरणोत्सव के अंतर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े योगदान को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने जीवन को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया और भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। उनका विचार, व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और नैतिक राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने जिस सुशासन और राजनीतिक मर्यादा की परंपरा स्थापित की, वह आज भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रमोद पाण्डेय, चन्द्र शेखर ‘मुन्ना’, अनिल दुबे, भानु प्रकाश मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव, गिल्लम चौधरी, सतेन्द्र सिंह, अंकुर वर्मा, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’, प्रत्युष सिंह, विनय यादव, वैभव पाण्डेय, जगदीश शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, ममता सिंह, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, विनोद चौधरी, मनोज ठाकुर, गजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, बाल कृष्ण त्रिपाठी, काजू श्रीवास्तव, दिलीप पाण्डेय, रमेश चक्रवर्ती, प्रदीप निषाद, वरुण सिंह, केडी पाण्डेय, रवि तिवारी, गौरव अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad