आत्मनिर्भर भारत संकल्प: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बस्ती में प्रोफेशनल मीट को संबोधित किया - कौटिल्य का भारत

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 10 नवंबर 2025

आत्मनिर्भर भारत संकल्प: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बस्ती में प्रोफेशनल मीट को संबोधित किया

 आत्मनिर्भर भारत संकल्प: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बस्ती में प्रोफेशनल मीट को संबोधित किया



बस्ती

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को बस्ती के होटल बाला जी प्रकाश में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के तहत आयोजित प्रोफेशनल मीट एवं व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित किया। उनके आगमन पर शहर भर में उत्साह का माहौल छा गया। पटेल चौक पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया, जबकि आगमन मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही गगनभेदी नारों से सभागार गुंजायमान हो उठा।

मंच पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 'वंदे मातरम' गान के अमृतवर्णन के पश्चात जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और व्यापारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच पर सुभाष यदुवंश, विवेकानंद मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा, अधिवक्ता विपुल वर्मा, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, व्यापारी नेता अरुण जायसवाल, संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चंद्र प्रकाश शुक्ल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विराजमान रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रहरी ने कुशलतापूर्वक किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है। 2014 से पूर्व देश औद्योगिक, शैक्षिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ था, लेकिन आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से व्यापारिक क्षेत्र में पारदर्शिता और विश्वास का वातावरण बना है, जिसके फलस्वरूप भारत अब आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

रक्षा क्षेत्र की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख किया, जिसमें स्वदेशी रक्षा उपकरणों के दम पर भारत ने अपनी सैन्य क्षमता का लोहा मनवाया। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ नीतियों और सशक्त नेतृत्व के कारण आज कोई भी देश भारत की ओर उंगली उठाने का साहस नहीं कर सकता।

कार्यक्रम संयोजक एवं व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' जैसे अभियानों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल मीट का मुख्य उद्देश्य व्यापारी, प्रोफेशनल, शिक्षक, वकील, इंजीनियर, बैंकिंग अधिकारी और समाजसेवियों को एक मंच पर लाना है, ताकि सभी मिलकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकें।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन राष्ट्र निर्माण एवं हर वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों, पत्रकारों, शिक्षकों, बैंकिंग-बीमा अधिकारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, रज्जू गुप्ता, राम सिंगार ओझा, अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश सोनी, अनूप खरे, भानु प्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, प्रत्युष सिंह, कुंवर आनंद सिंह, सुमन सिंह, श्रीश पांडेय, योगेंद्र सिंह, रोली सिंह, सिद्धार्थ मिश्र, अरविंद श्रीवास्तव गोला, राधेश्याम जायसवाल, अभिषेक कुमार, चंद्रमणि पांडेय सुदामा, दुष्यंत सिंह, केके सिंह, नीरज गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, आशा सिंह, सतेन्द्र सिंह भोलू, दिलीप पांडेय, अमृत कुमार वर्मा, अमित गुप्ता, माता प्रसाद गुप्ता, अखंड सिंह, अभिनव उपाध्याय, मनमोहन श्रीवास्तव, गौरव अग्रवाल, अजीत अग्रहरी, वीरेंद्र वरनवाल, विनोद कसौधन, आकाश कसौधन, आशीष गुप्ता, पवन अग्रहरी, अनिल अग्रहरी, ममता सिंह, शिवानी सिंह, संध्या दीक्षित, प्रीति श्रीवास्तव, सचिन कसौधन, चंदन मिश्र, दीपक सोनी, सत्य प्रकाश जायसवाल, दुर्गा चौरसिया, सौरभ गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, लवकुश गुप्ता, राजेश अग्रहरी, प्रमोद गुप्ता, ध्रुव चंद्र कसौधन, अरविंद चौधरी, बलराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, प्रोफेशनल, पत्रकार, समाजसेवी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर, वकील, उद्यमी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here