आयुक्त महोदय, कमरे से निकलिए किसी एक परियोजना कों अवश्य चेक करें, बैठक में लोग झूठ बोलते है करिये. - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

रविवार, 30 नवंबर 2025

आयुक्त महोदय, कमरे से निकलिए किसी एक परियोजना कों अवश्य चेक करें, बैठक में लोग झूठ बोलते है करिये.

 बस्ती 29 नवम्बर 2025, उत्तरप्रदेश


 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। मण्डलायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि अगली बैठक में बैठक से पूर्व लिखित प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करें।

     उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो में शिथिलता कदापि क्षम्य नही है, ऐसा होने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी। समीक्षा में उन्होने पाया कि मण्डल में जनपद बस्ती की 144, सिद्धार्थनगर की 128 तथा संतकबीर नगर की 87 निर्माण के परियोजनाओं के सापेक्ष मण्डल की प्रगति 86.96 प्रतिशत है। उन्होने कहा कि अवशेष लक्ष्य निर्धारित अविधि में पूरा करने में किसी भी प्रकार की हिलाहवाली बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होने यह भी कहा कि जो परियोजनाए पूर्ण हो गये हैं, उसे यथाशीघ्र शासन के गाइडलाइन के अनुसार हैण्डओवर किया जाए।
     मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में बजट न प्राप्त होने की दशा में उच्च स्तर पर पत्राचार अवश्य किया जाय। मण्डल स्तरीय अधिकारी स्वतः भी विभागीय सीएमएस पोर्टल पर अद्यतन प्रगति निरन्तर अवलोकित करें, जिससे जिले की रैकिंग प्रभावित न हो।
      बैठक का संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम ने किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती सार्थक अग्रवाल, सिद्धार्थनगर के बलराम सिंह, संतकबीर नगर के जयकेश त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त कमलाकान्त पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
 और कौटिल्य की राय है किसी एक परियोजना का व्यक्तिगत अवलोकन अवश्य करना ही चाहिए. विशेषकर अपेक्षाकृत वदनाम कार्यदायी ससंस्थाओ की.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad