मिशन शक्ति अभियान के तहत अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक
बस्ती। मिशन शक्ति अभियना के तहत क्षेत्राधिकारी रुधौली द्वारा प्रभारी निरीक्षक लालगंज के साथ थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत महसों कस्बा/बाजार में पांडालों का भ्रमण कर महिला पंचायत/चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागरुक किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण, और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
चौपाल में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (विमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकाल), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076, 1098, और 108 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित पांडालों में श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं, को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों, और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें