आरक्षण नहीं तो वोट नहीं': बस्ती से मुकेश.साहनी का बड़ा ऐलान, पूरे यूपी में निकलेगी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा

 बस्ती में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', पूरे यूपी में निकलेगी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा


बस्ती, 14 जुलाई। सम्वाद दाता 

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बस्ती में आयोजित प्रेस वार्ता में निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले महीने से पूरे उत्तर प्रदेश में 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' निकाली जाएगी, जिसमें गंगाजल हाथ में लेकर समाज के लोग "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" का संकल्प लेंगे।सहनी ने कहा कि निषाद समाज की लड़ाई उसके संवैधानिक अधिकारों की है और उनका संघर्ष केंद्र सरकार से है, जिसने अब तक समाज को आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण मिल जाता है तो समाज उसका समर्थन करेगा, अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना जनादेश देगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद को निषाद समाज के मुद्दों पर सार्वजनिक लाइव डिबेट की खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में समाज के हितैषी हैं तो भाजपा छोड़कर 'इंडिया' गठबंधन में आएं। सहनी ने कहा कि वे उन्हें गठबंधन में सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी दिलाने का प्रयास करेंगे।मुकेश स5हनी ने दावा किया कि निषाद समाज अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है और आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रेस वार्ता में जसपाल निषाद, इंजीनियर राजबहादुर निषाद, डॉ. मिथलेश मझवार (प्रदेश अध्यक्ष, एससी/एसटी प्रकोष्ठ), पंकज निषाद सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने