पत्नी से मारपीट कर रहा था पति, मायके वालों ने पहुंचकर की पिटाई - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

पत्नी से मारपीट कर रहा था पति, मायके वालों ने पहुंचकर की पिटाई

 पत्नी से मारपीट कर रहा था पति, मायके वालों ने पहुंचकर की पिटाई


जौनपुर। 

जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव के पास रविवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया। बताया जाता है कि पति द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पति की जमकर धुनाई कर दी।

जानकारी के अनुसार श्यामरती देवी पत्नी सोनू की शादी वर्ष 2024 में जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब दो माह पहले विवाद बढ़ने पर श्यामरती देवी अपने मायके केराकत थाना क्षेत्र के केराकत कस्बे चली आई थी।

रविवार को उसका पति सोनू किसी तरह केराकत पहुंचा और ससुराल वालों की सहमति से पत्नी को साथ लेकर वापस जा रहा था। इसी दौरान जब दोनों जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव के पास पहुंचे तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया।

पीड़िता ने तुरंत अपने मायके फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और सोनू की पिटाई कर दी। इसके बाद वे महिला को अपने साथ लेकर घर वापस चले गए। बताया जाता है कि इसके बाद पति पुलिस को सूचना देने के लिए वहां से चला गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad