BEO की कार्यशैली पर उठे सवाल, गायब शिक्षकों से हो रही अवैध वसूली?_ - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

BEO की कार्यशैली पर उठे सवाल, गायब शिक्षकों से हो रही अवैध वसूली?_

 *स्कूलों में ‘प्राइवेट टीचर’ का राज, असली शिक्षक गायब—कप्तानगंज में बड़ा घोटाला!* 


_BEO की कार्यशैली पर उठे सवाल, गायब शिक्षकों से हो रही अवैध वसूली?_


_कप्तानगंज में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी, दर्जनों स्कूलों में फर्जीवाड़े का आरोप_


कप्तानगंज में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप, बिना ड्यूटी शिक्षक ले रहे वेतन



*कौटिल्य का भारत संवाददाता 

बस्ती।- जिले के कप्तानगंज विकासखंड में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रभात कुमार श्रीवास्तव पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक कई परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं बिना ड्यूटी किए ही हर माह सरकारी वेतन प्राप्त कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षक अपने स्थान पर प्राइवेट युवकों और युवतियों को पढ़ाने के लिए नियुक्त कर देते हैं। वहीं, विद्यालयों की उपस्थिति पंजिका में उनके फर्जी हस्ताक्षर भी प्रतिदिन दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे पूरा मामला और संदिग्ध हो गया है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि जिन विद्यालयों में शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं, उन्हीं विद्यालयों की जांच की जाती है, जबकि जिन स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं, वहां जांच से परहेज किया जाता है।आरोप यह भी हैं कि ड्यूटी से गायब शिक्षकों से शिक्षा विभाग के बाबुओं से लेकर अधिकारियों तक अवैध वसूली की जा रही है। कप्तानगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुढ़वा समेत करीब एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में प्राइवेट शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराए जाने की बात सामने आ रही है।

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक शिक्षा विभाग में इस तरह की अनियमितताएं और भ्रष्टाचार चलता रहेगा। मामला अब जांच का विषय बनता जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad