निष्पक्ष सेवा का सम्मान—‘रिज़वा सम्मान 2026’ में सुशासन के प्रहरी अलंकृत
लखनऊ। सूचना विभाग परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में “रिज़वा सम्मान 2026” के माध्यम से उन अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सदाशयी भाव, पारदर्शिता और जनसेवा को अपने कार्य का मूलाधार बनाया। कार्यक्रम में प्रशासनिक सेवा की सादगी और समर्पण का सशक्त संदेश उभरकर सामने आया।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री राजेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि विशेष सचिव श्री रोहित नंदनपुर एवं पूर्व निदेशक डॉ. अच्युतानंद पांडे सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को प्रतिष्ठा प्रदान की।l
इस अवसर पर डॉ. दशरथ प्रसाद यादव को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान, विशेषकर बस्ती में तीन कार्यकालों की प्रभावी सेवाओं के लिए “लक्ष्मी सागर गुप्त स्मृति सम्मान 2026” से अलंकृत किया गया। उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सेवारत एवं अवकाश प्राप्त सूचना अधिकारियों का संगम देखने को मिला। “रिटायर्ड इन्फॉर्मेशन जनरललिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन” द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल उत्कृष्ट कार्य का अभिनंदन था, बल्कि प्रशासनिक मूल्यों—निष्पक्षता, ईमानदारी और जनहित—की पुनर्स्थापना का सशक्त प्रयास भी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि सुशासन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि ऐसे कर्मनिष्ठ अधिकारियों से साकार होता है। समारोह ने यह संदेश दिया कि सेवा में निष्ठा ही वास्तविक पहचान है, और यही भावना प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ बनाती है। विनय राय अशोक कुमार बनर्जी रामगोपाल सिंह वर्मा दिनेश कुमार ज्ञानवती एसपी भारती राम मनोहरजी त्रिपाठी, हेमंत कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, त्रिलकी राय, गोकुल प्रसाद दूबे,, ड़ी के वर्मा सहित अनेक जनो के सम्मानित किया गया कौटिल्य का भारत सम्मानित अधिकयो के सेवा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें