
UPTET 2026 का संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी: 27 मार्च से आवेदन, जुलाई में होगी परीक्षा
प्रयागराज से बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 को लेकर संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)–2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी।
क्या है पूरी जानकारी?आयोग ने स्पष्ट किया है कि UPTET 2026 के तहत प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)दोनों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। विस्तृत विज्ञापन 20 मार्च 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
OTR (One Time Registration) अनिवार्य इस बार आवेदन के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को पहले OTR पूरा करना होगा, उसके बाद ही UPTET 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे।महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण शुरू: 27 मार्च 2026 आवेदन व शुल्क जमा की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026 संशोधन व बैंक समायोजन की अंतिम तिथि: 01 मई 2026 परीक्षा तिथि: 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026कहां करें आवेदन?अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं: https://upessc.up.gov.in/OTR और अन्य जानकारी के लिए संबंधित लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।महत्वपूर्ण निर्देशआवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ेंसभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करेंअंतिम तिथि का इंतजार न करें
UPTET 2026 की घोषणा के साथ ही लाखों अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने का रास्ता खुल गया है। अब अभ्यर्थियों को समय रहते OTR पूरा कर आवेदन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
टीटी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें