पुलिस के भीतर ही असुरक्षित पुलिस? दरोगा अजय गौड़ की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

पुलिस के भीतर ही असुरक्षित पुलिस? दरोगा अजय गौड़ की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल

 बस्ती के लापता दरोगा अजय गौड़ का शव सरयू में मिला, बाइक बस्ती में—हत्या या साजिश?

अयोध्या/बस्ती।



बस्ती,अयोध्या

बस्ती जिले के परसरामपुर थाने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सब-इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव रविवार को अयोध्या जनपद में सरयू नदी से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजनों में कोहराम की स्थिति है।अयोध्या कोतवाली पुलिस को तिहुरा माझा क्षेत्र में सरयू नदी में शव होने की सूचना मिली थी। जब शव को बाहर निकाला गया और शिनाख्त कराई गई, तो उसकी पहचान लापता दरोगा अजय गौड़ के रूप में हुई।

5 फरवरी से लापता, कुछ सेकंड की आख़िरी बातचीत,परिजनों के अनुसार, दरोगा अजय गौड़ 5 फरवरी की शाम से लापता थे। उनकी पत्नी ने बताया कि उस दिन पति से मात्र 2–3 सेकंड बात हुई, जिसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

बाइक बस्ती में, शव अयोध्या में—सबसे बड़ा सवाल

लापता होने के कई दिनों बाद शनिवार को अजय गौड़ की मोटरसाइकिल बस्ती जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित अमहट घाट पर लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कुआनों नदी में गोताखोरों की मदद से घंटों तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जब बाइक बस्ती के अमहट घाट पर मिली,

तो शव करीब 80–90 किलोमीटर दूर अयोध्या की सरयू नदी में कैसे पहुंचा?पत्नी ने जताई हत्या की आशंका-मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि अजय गौड़ जब दुबौलिया थाने में तैनात थे, उस दौरान कस्टडी से बाहर आए ‘उपाध्याय’ नामक युवक की मौत हो गई थी।उस समय मृतक के परिजनों ने अजय गौड़ को जान से मारने की धमकी दी थी।

पत्नी का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते उनके पति की हत्या की गई हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में आख़िरी बार अजय गौड़ के साथ थाने का एक फॉलोअर बाइक पर बैठा दिखाई देता है, जो जांच का अहम बिंदु है।

पुलिस के सामने कई अनसुलझी कड़ियाँ-दरोगा अजय गौड़ मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी थे।अब पुलिस के सामने कई गंभीर सवाल हैं—क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या?बाइक जानबूझकर बस्ती में छोड़ी गई या यह गुमराह करने की साजिश थी?

आख़िरी बार साथ दिखने वाला फॉलोअर कहां है और उसकी भूमिका क्या है?पुलिस का बयान-अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि लापता होने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर कई टीमें गठित की गई थीं। अब शव मिलने के बाद हर एंगल से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह मामला सिर्फ एक पुलिसकर्मी की मौत नहीं, बल्कि पुलिस तंत्र की आंतरिक सुरक्षा, जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी जांच ही तय करेगी कि सच क्या है—दुर्घटना, आत्महत्या या साजिशन हत्या।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad