डुमरियागंज में बयान पर बखेड़ा — सड़क से थाने तक गूंजा विरोध - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

डुमरियागंज में बयान पर बखेड़ा — सड़क से थाने तक गूंजा विरोध


भड़काऊ बयान पर बवाल: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश फूटा, दो नामजद पर मुकदमा दर्ज


डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)।


हेमंत मिश्रा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चौधरी के कथित विवादित और भड़काऊ बयान ने इलाके का माहौल गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न संगठनों और हिंदू समाज के लोगों ने थाना व तहसील स्तर पर तहरीर और ज्ञापन देकर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष पं० लवकुश ओझा ने थाना प्रभारी डुमरियागंज को तहरीर सौंपते हुए आधा दर्जन नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं भवानीगंज थाना परिसर में कर्मयोगी परिवार के नेतृत्व में चेयरमैन धर्मराज वर्मा की अगुवाई में भी शिकायत देकर कड़ा कदम उठाने की मांग उठी।

इसी क्रम में कर्मयोगी परिवार के तत्वावधान में बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए शांतिभंग में चालान किए गए व्यक्ति की जमानत मंजूर न करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को जबजौवा, भुईगांवा और चकमझारी में आयोजित जनसभाओं के दौरान कथित तौर पर हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। तहरीर में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

आरोप है कि सभा में मौजूद अन्य लोगों ने भी भड़काऊ टिप्पणियां कर माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की। पं० लवकुश ओझा ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते कठोर कार्रवाई न हुई तो क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के अनुसार तहरीर मिल चुकी है और जांच जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने पुष्टि की कि भवानीगंज पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने भी नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस दौरान चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप उर्फ छोटे पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद  रहे 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad