गो तस्कर से मुठभेड़ , एक लगी गोली दूसरा फरार - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

गो तस्कर से मुठभेड़ , एक लगी गोली दूसरा फरार

'' failed to upload. Invalid response: RpcError

    गो तस्कर से मुठभेड़ , एक लगी गोली दूसरा फरार

 जौनपुर ।
 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय देवकली नहर के पास पुलिस से और को तस्कर की मुठभेड़ हो गई । जिसमें एक अंतर्जनपदीय गो तस्कर के पैर में गोली लगी । पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार है, पकड़े गए गो तस्कर के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व पिकअप बरामद हुआ ।पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा पुलिस ने विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनो व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सफेद पिकअप सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनको रोकने का प्रयास किया । पिकअप पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी, पुलिस से घिर जाने पर पिकअप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पिकअप पुलिया से टकरा गया ।आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी, घायल बदमाश आजमगढ़ थाना अहिरौला , माहुल का निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मेंराज बताया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार अभियुक्त सुल्तानपुर अखंड नगर के रामनगर का निवासी मोनू बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार बताया गया है। पकड़े गए आरोपों के पास से एक तमंचा , एक कारतूस एक खोखा व एक पिकअप पुलिस ने बरामद कर किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad