“हक की बात जिलाधिकारी के साथ एवं शक्ति संवाद” कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर
बस्ती, 12 नवम्बर 2025।
कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “हक की बात जिलाधिकारी के साथ एवं शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है। समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आत्मविश्वास बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या व दहेज हिंसा जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हर महिला को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वह किसी भी परिस्थिति में सशक्त निर्णय ले सके।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित बालिकाओं ने अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए, जिन पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, एडीआईओ हितेन्द्र कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार समेत विभिन्न स्कूलों की छात्राएं व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें