लोक अदालत के मंच से प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्र का संदेश — त्वरित न्याय ही न्यायपालिका की पहचान - कौटिल्य का भारत

Breaking News

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9415671117

Post Top Ad

शनिवार, 9 मई 2026

लोक अदालत के मंच से प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्र का संदेश — त्वरित न्याय ही न्यायपालिका की पहचान

 राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने त्वरित न्याय और पारदर्शिता पर दिया बल


बस्ती।वशिष्ठ नगर, संवाददाता 

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्र ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत किया। ज्ञातव्य है कि माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति एक दिवसीय दौरे पर बस्ती सेशन डिवीजन के निरीक्षण एवं न्यायिक कार्यों की समीक्षा हेतु बस्ती पहुंचे थे। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने न्यायिक अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा वादकारियों की सुविधा हेतु स्थापित लिफ्ट की सराहना की।

दीवानी न्यायालय के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने स्थायी लोक अदालत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों का भी अवलोकन किया। जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजित बैठक में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आदेशों एवं निर्णयों में पारदर्शिता बनाए रखना तथा मामलों का शीघ्र निस्तारण न्याय व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने न्यायालयों में उपलब्ध कंप्यूटर एवं डिजिटल सुविधाओं के प्रति वादकारियों और अधिवक्ताओं को जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं से सम्मानपूर्वक संवाद किया जाए तथा सुनवाई के उपरांत मामलों का विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें जनसामान्य को सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रभावी मंच प्रदान करती हैं, जिससे समय और अनावश्यक खर्च दोनों की बचत होती है।

स्थायी लोक अदालत के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष आर.के. शुक्ल ने पुष्पवृक्ष भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ शैलजा कुमार पाण्डेय, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल नितिश कुमार श्रीवास्तव एवं दीप्ति पाण्डेय ने भी स्वागत किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने बैंकों द्वारा लगाए गए अस्थायी शिविरों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकायेदारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उन्हें यथासंभव उचित राहत प्रदान की जाए।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सन्दीप सहित न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित  रहे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad