मौनी अमावस्या पर हरैया विधायक अजय सिंह की पहल, श्रद्धालुओं को संगम स्नान हेतु भेजा गया प्रयागराज


मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर हरैया विधायक श्री अजय सिंह जी की सराहनीय पहल

बस्ती, हरिया 


मौनी अमावस्या के पवित्र पर्व पर हरैया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा० श्री अजय सिंह जी के सौजन्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को तीर्थराज प्रयागराज में पावन संगम स्नान के लिए भेजा गया। इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन से क्षेत्रवासियों में अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय अध्यक्ष  श्री सहजानन्द राय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अयोध्या के महापौर  श्री गिरीशपति त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

धार्मिक आस्था, जनसेवा और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने वाला यह आयोजन सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों के संरक्षण का प्रेरक उदाहरण बना।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने